ब्रिटेन की महारानी को पसंद आई 'द किंग्स स्पीच'
डेविड कहते हैं कि यह जानना बहुत आश्चर्यजनक और अद्भुत था कि ब्रिटेन की महारानी को उनका काम पसंद आया।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक डेविड कहते हैं कि जब 30 साल पहले रानी मां ने अपने जीवन की यह कहानी बताने से इंकार कर दिया था तो इसकी वजह यह थी कि उनकी जिंदगी की वे घटनाएं अब भी बहुत दर्दनाक थीं। उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि महारानी उस दौरान किस तरह की भावनाओं से होकर गुजरी होंगी।
उन्होंने कहा कि शाही परिवार से सम्बंधित यह फिल्म उन्होंने बहुत प्यार और सम्मान के साथ बनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











