पुरस्कार न मिलने पर ब्लंट को मिली राहत
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक ब्लंट कहती हैं कि उन्हें पुरस्कार न मिलने पर कोई निराशा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह बहुत राहत महसूस कर रही थीं क्योंकि वह मंच पर जाकर धन्यवाद भाषण नहीं देना चाहती थीं।
'ग्नोमीयो एंड जूलिएट' की अभिनेत्री ब्लंट कहती हैं कि उन्हें यह जरूरी नहीं लगता कि पुरस्कार समारोहों में सर्वश्रेष्ठ को ही पुरस्कृत किया जाता है क्योंकि लोगों के विचार बहुत व्यक्तिपरक होते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि जिन फिल्मों को ऑस्कर मिले वे कुछ लोगों को बिल्कुल भी पसंद न हों।
इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











