एनरिक संग गाना अद्भुत था : सुनिधि
मुम्बई। पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान को विविध प्रकार की गायिकी के लिए जाना जाता है। वह एक वैश्विक गायिका बन गई हैं और हाल ही में उन्होंने स्पेनिश गायक एनरिक इग्लेसियस के साथ एक गीत रिकॉर्ड किया है। वह एनरिक संग गायिकी के अनुभव को अद्भुत बताती हैं लेकिन यह भी कहती हैं कि भारत में और विदेशों में गीतों की
सुनिधि ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "अनुभव अद्भुत था। मैं इस गीत को रिकॉर्ड कर चुकी हूं। दुर्भाग्य से मैं इस सम्बंध में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती क्योंकि इस पर काम चल रहा है और बहुत जल्दी ही यह लोगों के सामने होगा।"
सुनिधि और एनरिक का गीत 'आई कैन फील यू' है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के बोल हैं। इस गीत के लिए सुनिधि ने एनरिक के साथ एक वीडियो भी शूट किया है, जो इस महीने में जारी हो जाएगा।
सत्ताईस वर्षीया सुनिधि 'रुकी रुकी' ('मस्त'), 'धूम मचाले' ('धूम'), 'दीदार दे' ('दस'), 'बीड़ी' ('ओमकारा'), 'चोर बाजारी' ('लव आज कल') और 'शीला की जवानी' ('तीस मार खां') जैसे लोकप्रिय गीत गा चुकी हैं।
अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय गीतों की रिकॉर्डिग में फर्क के सम्बंध में पूछने पर सुनिधि कहती हैं, "रिकॉर्डिग में कोई ज्यादा फर्क नहीं है।" वह गायिका मारिया कैरी संग गाने की ख्वाहिश रखती हैं।
उन्होंने कहा, "अंतर गाने में और वातावरण में होता है। यह एक अच्छा अनुभव था लेकिन जहां तक गायिकी की बात है तो वह हर जगह समान है।"
बॉलीवुड में सुनिधि का एक दशक से भी लम्बा समय बीत चुका है लेकिन नई गायिकाओं का आना उन्हें जरा भी परेशान नहीं करता। उनका विश्वास है कि यदि आपका काम अच्छा हो तो आपके लिए टिके रहना मुश्किल नहीं।
वह कहती हैं, "उद्योग में टिके रहना मुश्किल नहीं है। आपको हर किसी से बेहतर गाना होता है और आप टिके रह सकते हैं। यह एक साधारण सी बात है। आपको अपना 100 प्रतिशत समय देना होता है, अनुशासन में रहना पड़ता है और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है ताकि लोग आपको देखें और आपकी सराहना करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











