'गर्ल्स अलाउड' बैंड से अलग नहीं होंगी किम्बरले
लंदन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका किम्बरले वाल्श मानती हैं कि मशहूर बैंड 'गर्ल्स अलाउड' से वह कभी आधिकारिक तौर पर अलग नहंी होंगी।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्युजिक डॉट काम' के मुताबिक वाल्श के अलावा इस मशहूर बैंड में निकोला राबर्ट्स, सराह हार्डिग, चेरिल कोल जैसी नामचीन हस्तियां भी शामिल हैं।
वाल्श कहती हैं, "ईमानदारी से कहूं तो मैं महसूस करती हूं कि मैं आधिकारिक तौर पर बैंड से कभी अलग नहीं हो पाउंगी। लेकिन ऐसा हो सकता है कि कुछ समय के लिए दूसरे काम में व्यस्त हो जाऊं लेकिन मैं दोबारा लौट आउंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











