बेटे की ख्वाहिश पाले हैं एम्मा
लंदन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर गायिका एम्मा बूंटन ने शनिवार को लंदन में एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान अपनी इच्छा का इजहार किया। एम्मा ने कार्यक्रम के दौरान खुलासा किया है कि वह मां बनने वाली हैं और इस बार बेटे की ख्वाहिश पाले हुए हैं।
हॉलीवुड की 35 वर्षीय गायिका और पूर्व स्पाइस गर्ल इस समय गर्भवती हैं और दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एम्मा ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह 11 वर्षो से जेडी के साथ रह रही हैं और वह जल्दी अब शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
वेबसाइट 'डिजिटलस्पाई डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एम्मा ने शनिवार को एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान बेटे की चाहत को लेकर अपनी इच्छा का इजहार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











