एल्टन जॉन ने की रिएलिटी कलाकारों की आलोचना
लंदन, 6 फरवरी (आईएएनएस)। चर्चित गायक एल्टन जॉन ने म्युजिक बैंड्स, गायकों, और वेस्टलाइफ, चेरिल कोल और किम कार्डेशियन जैसे रिएलिटी कलाकारों की कड़ी आलोचना की है।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट युके' के मुताबिक 63 वर्षीय एल्टन कहते हैं कि वह कोल, कार्डेशियन जैसे रिएलिटी कलाकारों और 'द सैटरडे', 'वेस्टलाइफ' जैसे पॉप बैंड्स की केवल आलोचना कर सकते हैं।
एल्टन कहते हैं कि ये सभी बैंड्स और गायक एक जैसे हैं। उनका कहना है कि 'गर्ल्स अलाउड' और 'द सैटरडेज' में फर्क करना मुश्किल है, इस तरह का ब्रिटिश पॉप संगीत बहुत बुरा है और ऐसे गीत कोई भी गा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











