गागा से प्रभावित हैं इल्टन
इल्टन ने पिछले साल ग्रैमी पुरस्कार समारोह में गागा के साथ प्रस्तुति दी थी और उन्होंने हाल ही में उनकी नई फिल्म 'ग्नोमीयो एंड जूलिएट' के लिए उनके साथ एक युगल गीत रिकॉर्ड किया है।
वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट युके' के मुताबिक इल्टन कहते हैं, "मैं उन्हें प्यार करता हूं, वह अद्भुत हैं। हम दोस्त बन गए हैं। मुझे उनकी यह बात सबसे अच्छी लगती है कि उनमें अपने आसपास के लोगों के लिए आश्चर्यजनक रूप से विनम्रता और सम्मान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











