'तूफान' की तरह हैं रिकी के बेटे
लंदन, 6 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड के मशहूर गायक रिकी मार्टिन का मानना है कि उनके दोनों बेटे वालेंतिनो और मैटियो की उम्र महज दो साल है लेकिन वे काफी शैतानी करते हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्युजिक डॉट काम' के मुताबिक रिकी ने कहा, "वह मेरे घर में एक छोटे तूफान की तरह हैं। सुबह सात बजे से ही घर में पार्टी का दौर शुरू हो जाता है। मेरी मां मुझसे कहती हैं कि रिकी तुम्हें कभी सोने का मौका नहीं मिलेगा क्योंकि वह अभी छोटे हैं। लेकिन जब वे बड़े होंगे वे घर वापस नहीं आएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











