नई महिला मित्र के साथ दिखे जैक
वेबसाइट 'पीपुल डॉट काम' के मुताबिक 23 वर्षीय अभिनेता एफ्रॉन को 24 वर्षीया अभिनेत्री टेरेसा पाल्मर को नई फिल्म 'टेक मी होम टुनाइट' के स्क्रीनिंग के दौरान गुरुवार को एक साथ देखा गया।
एक सूत्र ने बताया, "निश्चित तौर पर दोनों के बीच कुछ चल रहा है। दोनों को एक साथ खाते हुए और बातचीत करते हुए देखा गया। ऐसा लग रहा है दोनों एक दूसरे पर विश्वास कर रहे हैं। वे अपने सम्बंधों को छुपाना नहीं चाहते हैं।" बाद में दोनों एक नाइट क्लब में भी गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











