जीवन साथी की अभी तलाश : दीपिका
शनिवार को सिद्धार्थ के साथ अभिनेता इमरान खान और अवंतिका के विवाह भोज में शिरकत करने आईं दीपिका ने पत्रकारों से कहा, "मैंने शादी के बारे में अभी नहीं सोचा है। शादी के बारे में सोचने से पहले मुझे अपने जीवन साथी की तलाश करनी होगी।"
पत्रकारों ने जब सिद्धार्थ से दीपिका के साथ उनके सम्बंध के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "मैंने शादी के बारे में अभी कुछ भी नहीं सोचा है। इस बारे में आपको उन्हीं से पूछना चाहिए।"
दीपिका के साथ उनके सम्बंधों की उड़ रही अफवाहों पर सिद्धार्थ ने कहा, "मैंने जब अफवाहों के बारे में सुना उस समय मैं देश के बाहर था। यह सब सुनकर मुझे हंसी आती है।"
दीपिका, इमरान के साथ फिल्म 'ब्रेक के बाद' में नजर आई थीं।
उन्होंने कहा, "मैं इमरान की एहसानमंद हूं। मैं भोपाल में फिल्म की शूटिंग कर रही थी और विवाह भोज में शामिल होने के लिए मैं हवाईअड्डे से सीधे यहीं आ रही हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











