मिस्र में विवाह करेंगी सेलिना
गौरतलब है कि इन दिनों मिस्र में विरोध-प्रदर्शनों का माहौल है। हजारों मिस्रवासी राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक की उनके पद से बेदखली चाहते हैं। मुबारक 1981 से लगातार सत्ता में हैं।
तीस वर्षीय सेलिना ने बताया, "मुझे पूरा विश्वास है कि सितम्बर तक मिस्र में सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस तरह के संघर्ष कुछ दिनों तक ही चलते हैं। पीटर और मैं अपने विवाह की कस्में मिस्र में ही खाएंगे, कहीं और नहीं। जब हमने शादी का फैसला लिया तभी यह फैसला भी ले लिया था। इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा।"
उनका मिस्र में स्थितियां सामान्य होते ही तुरंत वहां जाने का इरादा है। उन्होंने कहा, "मिस्र की हाल की घटनाओं ने हम सभी को हतप्रभ कर दिया है। आगे जो भी होगा उसका असर मिस्र पर होगा और खासतौर पर वहां के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। मेरी प्रार्थना है कि इस सब का जो भी परिणाम हो वह सकारात्मक हो।" सेलिना इससे पहले दिसम्बर 2010 में वहां गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











