मैडोना पर हो सकता है मुकदमा
परिवार का दावा है कि मैडोना ने वादा किया था कि वे अपनी बेटी के लगातार सम्पर्क में रह सकेंगे। उन्होंने जून 2009 में मर्सी को गोद लिया था, वह अब पांच साल की हो चुकी है। परिवार का कहना है कि 2009 से अब तक वे मर्सी को नहीं देख सके हैं जबकि मैडोना उसके साथ दो बार मलावी आकर लौट चुकी हैं।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट युके' के मुताबिक मलावी के मानवाधिकार संगठन सीआईएलआईसी के निदेशक एमी चानिका के मुताबिक इस मामले में मुकदमे के लिए वकीलों से बात की गई है। वैसे मैडोना द्वारा किए गए वादे का लिखित सबूत नहीं है लेकिन वकील कोशिश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











