लिंडसे पर दर्ज हो सकता है चोरी का मामला!
लास एंजेलिस, 6 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान पर सोमवार को एक ज्यूलरी स्टोर से 2,500 डॉलर कीमत का एक हार चुराने के आरोप में मामला दर्ज किया जा सकता है।
वेबसाइट 'यूएस मैग्जीन डॉट कॉम' के मुताबिक यदि लिंडसे दोषी सिद्ध हो जाती हैं तो उन्हें तीन साल तक की कैद की सजा हो सकती है। दरअसल स्टोर में लगे कैमरे में लिंडसे को यह हार पहने हुए देखा गया था। एक साप्ताह बाद उनकी उसी हार में तस्वीर जारी हुई थी। वैसे अब उन्होंने वह हार वापस कर दिया है।
इस मामले में लास एंजेलिस काउंटी डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी के कार्यालय में सोमवार को आरोप पत्र दाखिल किया जा सकता है।
वैसे रिपोर्ट के मुताबिक लिंडसे ने दावा किया है कि उन्होंने ज्यूलरी स्टोर 'कैमोफी एंड कम्पनी' के मालिक की सहमति से वह हार उधार लिया था न कि चुराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











