विवाद के बाद लाबीयफ को लगी हथकड़ी
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक लाबीयफ और बार में पहुंचे अन्य लोगों के बीच विवाद और झगड़े के बाद वहां पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस लाबीयफ को थाने ले गई जहां उन्हें 20 मिनट तक रखा गया। उसके बाद उन्हें जाने की इजाजत दे दी गई।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लाबीयफ के चेहरे पर मुक्का लगा था। वैसे यह पता नहीं चल सका कि झगड़े की शुरुआत किसने की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











