जून में शादी रचाएंगी ऐलेन
लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर गायिका लिली ऐलेन अपने मित्र सैम चोपर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए 11 जून को इंग्लैंड में एक गिरजाघर किराये पर लिया है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक सूत्रों ने बताया, "लिली बहुत बड़ा समारोह करने के पक्ष में नहीं हैं। वह साधारण तरीके से शादी करना चाहती हैं।"
सूत्र ने बताया कि लिली और सैम इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि वह काट्सवुल्ड स्थित अपने घर के निकट ही शादी रचाएंगे। दोनों को हाल ही में कई बार एक साथ देखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











