ब्रिटिश अभिनेता के साथ समय बिता रहीं साइरस?
लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री माइली साइरस इस समय ब्रिटिश अभिनेता जोसुआ बोमैन के साथ समय बिता रही हैं। नई फिल्म 'सो अंडरकवर' के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक सूत्रों ने बताया, "एक फिल्म की पार्टी के दौरान दोनों साथ-साथ दिखाई दिए थे लेकिन कुछ समय बाद ही माइली लास एजेंलिस चली गई जबकि जोसुआ लुसियाना चले गए।"
पिछले साल सेंट लूसिया के समुद्र तट पर एमी वाइनहाउस के साथ देखें जाने के बाद जोसुआ काफी चर्चा में रहे थे। उधर, माइली अपने पूर्व पुरुष मित्र लियाम हेम्सवर्थ के साथ नवम्बर में अलग होने के बाद चर्चा में थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











