'धूम-3' के लिए उदय ने आमिर का स्वागत किया
आमिर यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी धूम-2 के अगले संस्करण में नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे।
उदय ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर जारी अपनी टिप्पणी में लिखा है, "मैं 'धूम' की मस्तीभरी दुनिया में आमिर खान का स्वागत करता हूं। मुझे आशा है कि इस फिल्म के जरिए वह हमें कुछ नया सिखाने में सफल होंगे।"
'धूम' में जॉन अब्राहम ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी जबकि धूम-2 में ऋतिक रोशन ने इस भूमिका को अंजाम दिया था। जॉन ने जहां एक कुशल मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरदार की भूमिका में प्रभावित किया था वहीं ऋतिक एक बेहद चालाक चोर की भूमिका में दिखे थे।
इन दोनों फिल्मों में उदय और अभिषेक बच्चन दिखे थे। उदय ने जहां दोनों फिल्मों में अली की भूमिका निभाई थी वहीं अभिषेक पुलिस इंसपेक्टर जय दीक्षित की भूमिका में दिखे थे।
'धूम-3' का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य करेंगे। विजय को प्यार से लोग विक्टर कहकर पुकारते हैं। फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के उत्तरार्ध में शुरू होगी जबकि इसे दिसम्बर 2012 में प्रदर्शित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











