गुमनामी से डर नहीं लगता : किम्बरले
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वाल्श ने स्वीकार किया है कि वह गुमनामी होना पसंद करेंगी।
वाल्श कहती हैं, "वास्तव में मैंने चर्चित होने की कभी कल्पना नहीं की थी। जब मैं बड़ी हो रही थी तब चीजें आज की अपेक्षा बिल्कुल अलग थीं। मैं केवल हमेशा गाना पसंद करती हूं। लेकिन अभी तक इस इंडस्ट्री में जिस चीज को मैंने पसंद किया है उसे पाया भी है।"
गौरतलब है कि वाल्श ने चर्चित टेलीविजन कार्यक्रम 'पॉपस्टार' में शामिल होने के लिए एक बैंड बनाने के बाद काफी सुर्खियां बटोरीं थी। 'गर्ल्स अलाउड' नामक यह बैंड ब्रिटेन में लड़कियों का सबसे बड़ा बैंड बना जिसमें चार्ली कोल, सराह हार्डिग जैसी कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











