ऑस्कर पुरस्कार समारोह में दोबारा प्रस्तुति देंगे रहमान
बॉलीवुड संगीतकार और 45 वर्षीय रहमान को डैनी बॉयल की फिल्म '127 आवर्स' के लिए ऑस्कर पुरस्कारों के मूल गीत और मूल स्कोर की श्रेणी में नामित किया गया है।
ऑस्कर पुरस्कार समारोह के दौरान रहमान मशहूर ब्रिटिश पॉप गायिका फ्लोरेंस वेल्श के साथ प्रस्तुती देंगे।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट काम' के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ गीत की श्रेणी में नामित कलाकारों द्वारा समारोह के दौरान प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
रहमान इससे पहले वर्ष 2009 में भी ऑस्कर समारोह में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। उस समय रहमान को फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर' के लिए नामित किया गया था। उन्होंने अपने गीत 'जय हो' से काफी शमां बांधा था। उस समारोह में रहमान को दो श्रेणियों में ऑस्कर पुरस्कार हासिल हुए थे।
उल्लेखनीय है कि ऑस्कर पुरस्कार 2011 समारोह का आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











