अपनी बेटी को संगीतकार बनाना चाहती हैं किडमैन
किडमैन ने संगीतकार कीथ अर्बन के साथ शादी की है। वह चाहती हैं कि उनका घर हमेशा संगीत-ध्वनियों से गूंजता रहे। इसीलिए उन्होंने अपनी बेटी के लिए अभी से एक प्यानो खरीद दिया है।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट कॉम' ने किडमैन के हवाले से लिखा है, "मुझे संगीत सुनना अच्छा लगता है। मुझे अच्छा लगेगा यदि मेरी बेटी रोज संगीत सीखे और मुझे कोई वाद्ययंत्र बजाकर सुनाए। मैं चाहती हूं कि मेरा घर हमेशा संगीत की ध्वनि से गूंजता रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











