'मौसम' में एफ-16 उड़ाएंगे शाहिद कपूर
इस फिल्म में शाहिद एक पायलट की भूमिका निभा रहे हैं और कहानी की जरूरत के मुताबिक वह एफ-16 उड़ाने को लेकर खासे रोमांचित हैं।
शाहिद ने अपने बयान में कहा, "यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरे लिए यह जीवन का सबसे हसीन क्षण होगा। मैं इसे लेकर बेहद रोमांचित हूं।"
बॉलीवुड में अभी तक किसी अभिनेता ने एफ-16 के पायलट की भूमिका नहीं निभाई है। हॉलीवुड में सुपरस्टार टॉम क्रूज बेशक 'टॉप गन्स' में अपनी भूमिका के दौरान एफ-15 उड़ा चुके हैं।
'मौसम' के माध्यम से शाहिद के पिता और चर्चित अभिनेता पंकज कपूर बतौर निर्देशक अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। इस फिल्म की हिरोइन सोनम कपूर हैं और इसके कुछ हिस्से का फिल्मांकन स्कॉटलैंड में किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











