ग्रैमी समारोह में प्रस्तुति देंगे मिक
लंदन, 4 फरवरी (आईएएनएस)। गायक मिक जैगर इस साल के ग्रैमी पुरस्कार समारोह में प्रस्तुति देंगे। ग्रैमी समारोह में यह उनकी पहली प्रस्तुति होगी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक मिक 53वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह में 13 फरवरी को अपनी प्रस्तुति से प्रख्यात गायक सोलोमोन ब्रूक को श्रद्धांजलि देंगे। ब्रूक का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था।
रिकॉर्डिग एकेडमी के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी नील पोर्टनो कहते हैं कि वह मिक की प्रस्तुति को लेकर बहुत रोमांचित व उत्साहित हैं, ग्रैमी मंच पर यह उनकी पहली प्रस्तुति होगी।
मिक के अलावा ब्रिटनी स्पीयर्स, लेडी गागा और कैटी पेरी भी समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











