इल्टन को लापरवाह पिता से मिली प्रेरणा
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट युके' के मुताबिक समलैंगिक पॉप गायक इल्टन मानते हैं कि उनके पिता स्टेनले बहुत अधिक प्यार करने वाले थे लेकिन उनका विश्वास है कि अपने पिता के प्रति नकारात्मक भावनाओं के चलते ही वह गीत लेखन के क्षेत्र में अच्छा करियर बना सके।
इल्टन कहते हैं कि वह चाहते थे कि उनके पिता उनके प्रति प्रेम जताएं लेकिन वह अपने ढंग से प्यार करते थे। वह कहते हैं कि अब उन्हें लगता है कि पिता के साथ रिश्ते में सालों तक रही नाराजगी के चलते ही वह सफलता प्राप्त कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











