..................... जैक्सन परिवार को मिली मुकदमे की इजाजत - Hindi Filmibeat

जैक्सन परिवार को मिली मुकदमे की इजाजत

By Ians English

जैक्सन का लंदन में उनके 'दिस इज इट' शो होने से कुछ सप्ताह पहले ही जून 2009 में निधन हो गया था।

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक जैक्सन की मां कैथरीन और उनके तीन बच्चों ने संगीत समारोहों की आयोजक कम्पनी एईजी लाइव के खिलाफ धोखाधड़ी, लापरवाही, अनुबंध के उल्लंघन और भावनात्मक कष्ट देने का मुकदमा दायर किया है।

जैक्सन परिवार का दावा है कि एईजी प्रमुख जैक्सन के निजी चिकित्सक कॉनार्ड मरे की पृष्ठभूमि जांचने में असफल रहे। वैसे मरे पर जैक्सन को दवा की अत्यधिक मात्रा देने का आरोप है, इसी दवा के चलते उनकी मृत्यु हुई।

यह मुकदमा दो फरवरी को कैलीफोर्निया अदालत में पेश किया गया जबकि लास एंजेलिस सुपीरियर कोर्ट ने एईजी के वकीलों की दलीलों के आधार पर इस मामले को खारिज करने से मना कर दिया।

मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X