अस्पताल पहुंचे गैबर के सातवें पति
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक एन्हाल्ट 93 वर्षीय गैबर के सातवें पति हैं। उन्हें मंगलवार को यूसीएलए चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया। इसी चिकित्सा केंद्र में पहले से ही गैबर का इलाज चल रहा है। एन्हाल्ट के एलिवेटर में गिरने के बाद उनका भी इलाज शुरू हो गया है।
पिछले महीने गैबर के दाएं पैर का एक हिस्सा काटकर अलग किया गया था। इसके बाद वह घर चली गई थीं लेकिन उन्हें खून की उल्टियां होने के बाद उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











