और बच्चे चाहती हैं किडमैन
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 43 वर्षीय किडमैन ने दिसम्बर में कीथ के साथ अपनी दूसरी बेटी फेथ मार्ग्रेट को जन्म दिया था। वह कहती हैं कि मां होने की वजह से वह हाल ही में ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामांकित हुई फिल्म 'रैबिट होल' में बेहतर अभिनय कर सकी थीं।
किडमैन कहती हैं कि वह और बच्चे चाहती हैं। उनके अपने पूर्व पति टॉम क्रूज के साथ एक 18 वर्षीय बेटी इसाबेला और 15 वर्षीय बेटा कोनॉर है। इन दोनों बच्चों को उन्होंने गोद लिया था। कीथ के साथ उनकी एक दो वर्षीय बेटी संडे रोज भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











