चार्ली ने प्रशंसकों का आभार जताया
'टू एंड ए हॉफ मैन' अभिनेता को लास एंजेलिस में कथित तौर पर अत्यधिक शराब पीने और मादक पदार्थों के सेवन के बाद तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां लगभग तीन महीने तक उनका इलाज किया गया।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के अनुसार चार्ली ने कहा कि वह उन लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उनके समर्थन में ढेरों संदेश भेजे। चार्ली उन सहयोगियों का भी शुक्रिया अदा करना नहीं भूले जिन्होंने इस दौरान उनका उत्साह बढ़ाया।
चार्ली ने कहा, "मैं अपने प्रशंसकों के लिए यही कहना चाहता हूं कि उनके संदेशों से मैं बहुत प्रभावित हुआ। मैं आप सबको धन्यवाद कहना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











