ऑस्कर समारोह के बाद अपने बार का उद्घाटन करेंगे फ्रैंको
वेबसाइट कॉन्टेक्ट म्युजिक डॉट कॉम के मुताबिक '127 आवर्स' के स्टार फ्रैंको ऑस्कर पुरस्कार समारोह के बाद एक गुप्त स्थान पर एक विशेष पार्टी का आयोजन करेंगे। यहां वह अपने सह स्वामित्व वाले एक बार के उद्घाटन में विशेष अतिथियों के लिए गाना भी गाएंगे।
उन्होंने कहा, "शुरू होने जा रहे बार में मैं साझेदार हूं और इस बार में ऑस्कर समारोह के बाद एक पार्टी आयोजित की जाएगी। यह एक गुप्त स्थान पर होगी।"
उन्होंने कहा कि इस पार्टी में सब लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। कुछ खास लोग ही यहां मौजूद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











