एलेन की फिल्म से शुरु होगा कांस महोत्सव
'मिडनाइट इन पेरिस' में ओवेन विल्सन, रचेल मैकएडम्स, मैरियोन कोटिलार्ड ने अभिनय किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति की पत्नी कार्ला ब्रूनी-सरकोजी ने भी इसमें छोटी सी भूमिका निभाई है। इस फ्रांसीसी फिल्म महोत्सव में ल्यूमियर थियेटर में इसका प्रीमियर होगा और उसी दिन फ्रांस में यह प्रदर्शित होगी।
महोत्सव के निदेशक थेरी फ्रीमॉक्स कहते हैं कि समारोह की शुरुआत के लिए इस फिल्म को इसलिए चुना गया है क्योंकि यह फिल्म फ्रांसीसी राजधानी के लिए एक प्रेम पत्र है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक फ्रीमॉक्स कहते हैं, "'मिडनाइट इन पेरिस' पेरिस के लिए एक अद्भुत प्रेम पत्र है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें एलेन ने उनकी पहले की फिल्मों में उठाए गए मुद्दों पर गहरी निगाह डाली है, उनकी फिल्मों में इतिहास, कला, खुशी और जीवन के साथ हमारे रिश्ते को बयां किया गया है। उनकी 41वीं फिल्म ने एक बार फिर उनकी प्रेरणा को उजागर किया है।"
महोत्सव का समापन 22 मई को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











