'डर्टी पिक्चर' में नए अवतार में दिखेंगी विद्या
वह कहती हैं, "इससे अधिक साहसिक भूमिका नहीं हो सकती।" यह फिल्म 80 के दशक के मध्य की दक्षिण भारतीय फिल्मोद्योग की अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित है। सिल्क स्मिता को उनकी साहसिक भूमिकाओं और लिबास के लिए जाना जाता है।
फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू हो जाएगी। विद्या कहती हैं कि उनके लिए सिल्क स्मिता की भूमिका निभाना बहुत रोचक होगा क्योंकि उन दोनों के बीच कोई समानता नहीं है।
विद्या ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे सिल्क स्मिता का किरदार निभाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है क्योंकि हमारे बीच बिल्कुल भी समानता नहीं है। खुद से एकदम अलग तरह के किरदार को निभाना वास्तव में बहुत रोचक है। मैं बहुत उत्साहित हूं।" विद्या फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी की लिखी एक किताब के लोकार्पण समारोह में शामिल हुई थीं।
'डर्टी पिक्चर' में विद्या के साथ प्रख्यात अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। दोनों ने इससे पहले 'इश्किया' में साथ में काम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











