यूक्रेनी बच्चे को नहीं भूल पा रहे इल्टन
वेबसाइट 'एस शोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक इल्टन जब दो साल पहले पूर्वी यूरोप के अनाथालय में पहुंचे थे तो उन्हें वहां नन्हे लेव से प्यार हो गया था। इसके बाद उन्होंने व उनके साथी डेविड फर्निश ने लेव को गोद लेने के लिए कागजात दाखिल किए लेकिन उनकी समलैंगिकता व इल्टन की उम्र की वजह से युक्रेनी अधिकारियों ने उनकी याचिका खारिज कर दी।
इल्टन कहते हैं कि इस नन्हे बच्चे ने उनकी जिंदगी में सब कुछ बदल दिया था। उन्होंने उसे गोद लेने की कोशिश की लेकिन यूक्रेन समलैंगिक युगल को स्वीकार नहीं करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











