कैमरन को 3डी क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान
लंदन, 3 फरवरी (आईएएनएस)। प्रख्यात फिल्म निर्देशक जेम्स कैमरन को सुपरहिट फिल्म 'अवतार' के जरिए 3डी (त्रिविमीय) फिल्म क्षेत्र में उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए हैरॉल्ड लॉयड पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इंटरनेशनल 3डी सोसायटी ने कैमरन को यह सम्मान देगी।
हैरॉल्ड लॉयड एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष सुजेन लॉयड ने कहा, "जेम्स कैमरन ने अपने काम से पूरी दुनिया को चकित किया है।"
वेबसाइट कॉन्टेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के मुताबिक उन्होंने कहा कि अवतार और उसके 3डी प्रारूप की भारी सफलता को देखते हुए इस सबसे प्रतिष्ठित सम्मान के लिए वह सबसे सही व्यक्ति हैं।
यह अवॉर्ड समारोह नौ फरवरी को ग्रूमन चाइनीज थिएटर में आयोजित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











