मुम्बई में पहला एनिमेशन फिल्म महोत्सव
यह महोत्सव 27 फरवरी तक चलेगा। प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को फिल्में दिखाई जाएंगी, जहां 'पिनोचियो', 'अप' और 'टॉयस्टोरी-3' जैसी फिल्में प्रदर्शित होंगी।
'एन्लाइटेन फिल्म सोसायटी' के संस्थापक प्रणव अशर कहते हैं कि एनीमेशन फिल्में दो वर्षीय बच्चे से लेकर 20 वर्षीय युवक व 82 वर्षीय बुजुर्गो तक की पसंदीदा हैं। उन्होंने कहा कि अब तक एनीमेशन फिल्मों के किसी महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ है, जिसे देखते हुए उन्होंने इस दिशा में पहल की है।
वैसे महोत्सव में कोई हिंदी एनीमेशन फिल्म नहीं दिखाई जाएगी। प्रत्येक प्रदर्शन के बाद चर्चा के एक सत्र का भी आयोजन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











