जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी केरी
न्यूयार्क, 2 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका मारिया केरी जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। इनमें एक बेटा और एक बेटी है।
वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम के अनुसार केरी और उनके गायक पति निक केनन बच्चों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे।
केनन ने पहले कहा था कि वे दोनों अपने जुड़वा बच्चों के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं। वे बच्चों के लिए लास एंजेलिस और न्यूयार्क में एक-एक नर्सरी बना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











