बेटी के बालों से दुखी हैं आंद्रे
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, प्रिंसेज के इससे पहले सुनहरे घुंघराले बाल हुआ करते थे। हाल ही में लिए गए उसके एक फोटोग्राफ में उसे बिल्कुल सीधे बालों में दिखाया गया है।
आंद्रे का कहना है, "समाचार पत्रों में एक तस्वीर छपी है जिसमें प्रिसेंज को उसकी मां के साथ दिखाया गया है। इसमें प्रिंसेज के बाल बिल्कुल सीधे लग रहे हैं। मेरी राय में तीन साल की बच्ची के बाल सीधे नहीं कराए जाने चाहिए थे। अगर बड़े होकर वह ऐसा करना चाहे, तो बात अलग है। अच्छा होता अगर उसके प्राकृतिक घुंघराले बालों को यूं ही रहने दिया जाता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











