बेटे को नर्तक बनाना चाहते हैं बेकहम दंपत्ति
पांच साल का क्रूज अपनी मौसेरी बहन के साथ नृत्य नाटिका की क्लास में गया था। क्रूज को वह सब इतना पसंद आया कि उसने भी इसे सीखना शुरू कर दिया। क्रूज इसमें बहुत अच्छा कर रहा है।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने एक सूत्र के हवाले से खबर दी है, "क्रूज को नृत्य नाटिका की क्लास में बहुत अच्छा लग रहा है और इसमें बहुत सहज है। वह विक्टोरिया की बहन लुइस की बेटी के साथ पहली बार इस क्लास में गया था। पूरी क्लास में अकेला लड़का होने के बावजूद उसे कोई हिचकिचाहट नहीं हुई।"
सूत्र के अनुसार क्रूज बहुत अच्छा नृत्य कर रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब क्रूज नृत्य में हाथ आजमा रहा है। सबसे पहले उसने स्पाइस गर्ल्स के कार्यक्रम में मंच में अपनी मां और उसकी सहयोगियों के साथ मंच पर शानदार प्रस्तुती दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











