कैम्पबेल के जीवन पर कोकीन का खराब असर
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक कैम्पबेल ने कहा, "यह आपकी दुनिया को तहस-नहस कर देता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शराब की आदी हो जाऊंगी, लेकिन ऐसा हो गया। और यही हाल मादक पदार्थो के साथ हुआ।"
उन्होंने कहा, "मैं भावनात्मक रूप से खत्म हो चुकी थी। मैं भावनात्मक रूप से खुद से अलग हो गई थी। मैं नहीं चाहती कि कोई दूसरा मेरी तरह हो जाए। अब शराब और नशीले पदार्थ से मैं परहेज करती हूं।"
कैम्पबेल ने की मां ने ही उनका पालन पोषण किया है। कैम्पबेल को पार्टियों में नशीले पदार्थो के सेवन की लत लग गई, लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि इससे उनको कितना नुकसान होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











