छापे के दौरान प्रियंका को सिर्फ शाहिद का ख्याल आया
छापा पड़ने के समय शाहिद प्रियंका के घर के पास ही मौजूद थे इसलिए प्रियंका ने उन्हें फोन किया और शाहिद तुरंत उनके घर पहुंच गए।
सोमवार रात को एक संवाददाता सम्मेलन में प्रियंका ने कहा, "मेरे साथ मेरी मां रहती हैं लेकिन वह उस समय घर में नहीं थीं। शाहिद मेरे घर से केवल तीन मिनट की दूरी पर मौजूद थे इसलिए मैंने उन्हें फोन किया। ऐसे समय में शाहिद ही ऐसे व्यक्ति हैं जिनके बारे में मैं सोच सकती थी।"
छापे में बरामद हुए छह करोड़ रुपये के सम्बंध में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मेरे चार्टड एकाउंटेंट और मेरे प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। यह बहुत आश्चर्यजनक है कि निराधार खबरों को वास्तविक खबर की तरह दिखाया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











