वाइनहाउस को अस्पताल में भर्ती कराया गया
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'रिहेब' गायिका को इंफ्लुएंजा से ग्रसित होने पर हर्ले स्ट्रीट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह वही अस्पताल है जहां उन्हें वर्ष 2009 में स्तन की बीमारी के दौरान भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि 27 वर्षीया वाइनहाउस को वर्ष 2010 में कई बार इस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। वाइनहाउस के प्रवक्ता ने कहा, "कोई गम्भीर बात नहीं हैं, उन पर केवल वायरस का असर हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











