ऐश्वर्या वोग के मुख्य पृष्ठ पर तीसरी बार

By Ians English

एक बयान में बताया गया कि पत्रिका ने रॉय के पति अभिषेक बच्चन, डिजायनर मनीष मल्होत्रा, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और उन्हें फिल्मों के लिए संवारने वाले कलाकार मिकी कॉन्ट्रैक्टर से बातें की हैं। इन लोगों ने अभिनेत्री से जुड़े रोचक किस्सों को बताया है।

ऐश्वर्या रॉय से अपनी पहली मुलाकात की यादों को साझा करते हुए अभिषेक ने बताया, " मैं ऐश्वर्या से पहली बार वर्ष 1997 में मिला। मैं अपने पिता की फिल्म 'मृत्युदंड' की रेकी (टोह) के लिए स्विट्जरलैंड गया था। ऐश्वर्या भी वहीं अपनी पहली फिल्म 'और प्यार हो गया' की शूटिंग मेरे अच्छे दोस्त बॉबी देओल के साथ कर रही थीं।"

अभिषेक ने बताया, "एक शाम बॉबी देओल ने अपने होटल में मुझे रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर फिल्म से जुड़े सभी लोगों के अलावा ऐश्वर्या भी थीं। यह वास्तव में पहला मौका था जब मैं उनसे मिला।"

अभिनेता ने कहा, "हम दोनों की पहली मुलाकात के बारे में यदि आप ऐश्वर्या से पूछें तो वह भी यही बातें बताएंगी। उसी क्षण हम करीब आए, हमें एहसास हो गया कि हम दोनों के बीच कुछ है जिसे सहेजकर रखना है।"

अभिषेक के अलावा पूर्व विश्व सुंदरी को करीब से जानने वाले लोगों ने भी उनके बारे में दिलचस्प बातें बताई हैं।

पत्रिका की फैशन निदेशक अनैता श्रॉफ अदजानियां ने ऐश्वर्या को शूटिग के लिए सजाया और संवारा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X