मर्फी के आशियाने की होगी नीलामी
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक इसी जगह मर्फी और उनके पति सिमॉन मोनजैक का निधन हुआ था। यह मकान 8,000 वर्ग फुट में बना है।
वर्ष 2009 के दिसम्बर में मर्फी का निधन हुआ था। मर्फी के निधन के बाद उनकी मां शेरोन ने इस मकान को बेचने के लिए 70 लाख डॉलर से अधिक की कीमत मांगी थी।
मर्फी की मां ने अप्रैल 2010 में इस घर को बेचने का इरादा छोड़ दिया। उसके लगभग सात सप्ताह बाद ही मोनजैक उस मकान में मृत पाए गए। अब दोबारा इस मकान को बेचने की तैयारी शुरू हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











