माधुरी हैं 'लेडी माइकल जैक्सन' : रेमो डी'सुजा
माधुरी के नृत्य और उनके आकर्षण से बेहद प्रभावित डी'सुजा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं हमेशा से माधुरी का प्रशंसक रहा हूं। मैं उनके सभी गानों को पसंद करता हूं और उनका नृत्य तो अतुलनीय है। आज की कोई भी अभिनेत्री नृत्य और भाव भंगिमा के मामले में उनके करीब नहीं हैं। मेरे लिए तो वह पूरी तरह से लेडी माइकल जैक्सन हैं।"
माइकल जैक्सन के वीडियो को देखकर नृत्य की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले डी'सुजा ने फिल्मी गानों पर माधुरी द्वारा किए गए नृत्यों का भी अनुकरण किया है।
उन्होंने कहा, "एक बार बहुत समय पहले, मुझे एक लड़की को एक प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षित करना था, उस समय मैंने 'एक दो तीन' गीत पर माधुरी के नृत्य का पूरी तरह से अनुकरण किया। उस गाने पर माधुरी ने शानदार नृत्य किया है।" हालांकि उन्होंने कहा कि माधुरी द्वारा फिल्म 'सौलाब' में 'हमको आजकल है..' गाने पर किया गया नृत्य उन्हें बेहद पसंद है।
वैसे तो डी'सुजा और माधुरी मुम्बई में फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई बार मिल चुके हैं लेकिन सोनी टीवी के कार्यक्रम 'झलक दिखला जा 4' में माधुरी के साथ जज बनना निश्चित तौर पर उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











