पैटिन्सन और स्टीवर्ट को रास आती है साइकिल की सवारी
लंदन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन और अभिनेत्री क्रिस्टेन स्टीवर्ट को साइकिल की सवारी काफी रास आती है।
ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'ट्वाइलाइट' में काम करने वाले ये दोनों कलाकार एक साथ समय बिता रहे हैं और इन्हें लुसियाना में एक साथ बाइक की सवारी करते भी देखे गए थे।
वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट काम' के मुताबिक सूत्रों ने बताया, "मैंने रॉब और क्रिस्टेन को लगभग प्रतिदिन ही पार्किं ग के आसपास बाइक की सवारी करते देखता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











