बेकहम चाहते हैं उनके बच्चों को नृत्य सिखाएं अशर
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक बेकहम ने अशर से इस सम्बंध में मदद करने को कहा है। उनकी इच्छा है कि अशर उनके 11 वर्षीय पुत्र ब्रूकलिन, आठ वर्षीय रोमियो और चार वर्षीय क्रूज को नृत्यकला में पारंगत करें।
अशर ने कहा, "बेकहम मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझे फोन करते दो महीने पहले अपने बेटों को नृत्य सिखाने को कहा था। वह चाहते हैं कि मैं लास एंजेलिस में उनके बेटों को नृत्य सिखाऊं। मैं इसके लिए तैयार हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











