गिब्सन के घर से फिल्म की डीवीडी चोरी
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक समिट एंटरटेनमेंट की ओर से गिब्सन को फिल्म की एक डीवीडी भेजी थी। ताकि टेक्सास के ऑस्टिन में होने वाले फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर से पहले गिब्सन उसे देख सकें। इस फिल्म को जूडी फोस्टर ने निर्देशित किया है।
गिब्सन ने फिल्म को इस सप्ताह की शुरुआत में देखा था और उसे फिर मेल बॉक्स में डाल दिया था लेकिन बुधवार को जब वह दोबारा डीवीडी तलाशने लगे तो वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
लास एंजेलिस के काउंटी शेरिफ विभाग के अधिकारी चोरी के इस मामले की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











