खुद को ज्यादा बूढ़ा महसूस करते हैं ईस्टवुड
हॉलीवुड के चर्चित अभिनेताओं में शुमार 80 वर्षीय ईस्टवुड ने पांच शादियां कीं और उनके सात बच्चे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी डीना रियूज हैं। उनका कहना है कि वह कभी-कभी महसूस करते हैं कि अन्य बच्चों के माता-पिता की अपेक्षा वह ज्यादा बूढ़े हो गए हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक ईस्टवुड कहते हैं, "मैं स्कूल की गतिविधियों में शामिल होता हूं लेकिन मैं वहां अपने आप को बहुत असहज महसूस करता हूं। अधिकांश अभिभावक मुझसे अधिक युवा होते हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











