महिलाओं के लिए खास होगा बेरी का 'रिवील'

By Ians English

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ऑस्कर पुरस्कार विजेता बेरी ने अपना नया परफ्यूम बनाने के लिए कॉस्मेटिक्स कम्पनी 'कोटी' के साथ हाथ मिलाया है।

बेरी कहती हैं, "रिवील उन महिलाओं के लिए आमंत्रण की तरह है जिन्होंने अभी तक अपने अनछुए पहलुओं को उजागर नहीं किया है। इस परफ्यूम में एक अच्छा संतुलन है जो आपको हमेशा ताजा रखने के साथ ही और अधिक आकर्षक बनाएगा।"

गौरतलब है कि 44 वर्षीय बेरी पहले भी स्वीकार कर चुकी हैं कि वह अपने फरफ्यूम की सफलता को लेकर काफी आश्चर्यचकित हुई थी। उन्होंने पिछले साल 'हैली बाई हैली बेरी' के नाम से पहला जबकि पांच महीने पहले ही 'प्योर ऑरचिड' के नाम से दूसरा परफ्यूम बाजार में उतारा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X