ऋषि से बहुत घबराहट हुई : अनुष्का

By Ians English

अनुष्का ने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कहा, "उनका आचरण ही बहुत डरा देने वाला था। लेकिन मैंने महसूस किया कि वास्तव में वह बहुत ठंडे दिमाग वाले इंसान हैं। वह काम के दौरान हमेशा मजाक किया करते थे।"

अनुष्का ने कहा, "बाद में धीरे-धीरे उनके व्यवहार को समझने में आसानी हुई लेकिन शुरुआत में इस बात को लेकर काफी घबरायी हुई थी कि वह बहुत कड़क मिजाज वाले व्यक्ति हैं।"

बॉलीवुड में तीन सफल फिल्में दे चुकीं अनुष्का इस बात से खुश हैं कि अब उनकी पहचान एक विश्वसनीय अभिनेत्री के रूप में बनने लगी है।

अनुष्का कहती हैं, "'बैंड बाजा बारात' के बाद दर्शकों ने मुझे अलग नजरिए से देखना शुरू किया है। मैं एक विश्वसनीय अभिनेत्री के तौर पर देखी जा रही हूं इसलिए मेरे लिए चीजें अच्छी साबित हो रही हैं और मेरी प्रशंसा भी हो रही है। मैं बॉलीवुड में अपने आपको काफी बेहतर महसूस कर रही हूं।"

उल्लेखनीय है कि बैंड बाजा बारात में काम करने के साथ ही यशराज फिल्म के साथ उनके तीन फिल्मों का करार भी पूरा हो गया है। अनुष्का ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' में काम किया तो 'बदमाश कम्पनी' में वह शाहिद कपूर के साथ नजर आईं थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X