मिडलटन के पहनावे के प्रशंसक हैं अरमानी
लंदन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर जियार्जियो अरमानी ने खुलासा किया है कि वह केट मिडलटन के पहनावे के प्रशंसक हैं।
अरमानी मिडलटन की उस पोशाक को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं जो वह प्रिंस विलियम के साथ शादी के दौरान पहनेंगी।
अरमानी मशहूर शख्सियत चार्लीन विट्सटोक की शादी का परिधान भी डिजाइन करेंगे। चार्लीन जुलाई में मोनाको के राजकुमार प्रिंस अलबर्ट से शादी करेंगी। अरमानी ने कहा कि मिडलटन फैशन ट्रेंड को लेकर काफी गम्भीर रहती हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक अरमानी ने कहा, "वह किसी भी समय विश्व में किसी तरह की भूमिका के लिए अपने आपको तैयार कर लेंगी। विशेष अवसरों के लिए वह काफी शानदार तरीके से अपने परिधान का चुनाव करती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











