डेमी फिर बनेंगी जेम्स बांड की बॉस
हॉलीवुड की इस अनुभवी अभिनेत्री ने बांड श्रृंखला की कई फिल्मों में उनके बॉस का किरदार निभाया था, जिनमें 'गोल्डन आई', 'टुमारो नेवर डाइज', 'डाय एनअदर डे', 'कैसिनो रॉयल' और 'क्वांटम ऑफ सोलेस' जैसी चर्चित फिल्में भी शामिल हैं।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक डेमी ने कहा, "मैं डेनियल क्रेग (बांड) और निर्देशक सैम मेंडिस के साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।"
गौरतलब है कि बांड श्रृंखला की अगली फिल्म के इस साल के अंत तक बनने की संभावना है। वर्ष 2012 के नवम्बर में यह फिल्म प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











